श्रद्धापूर्वक मनाई गई शहीद राव लक्ष्मीचंद की पुण्यतिथि, किया गया हवन व भंडारे का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रद्धापूर्वक मनाई गई शहीद राव लक्ष्मीचंद की पुण्यतिथि, किया गया हवन व भंडारे का आयोजन

-भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर शहीद को दी अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आतंकवादियों से लौहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहिद राव लक्ष्मीचंद की 47वें शहीदी दिवस को खैरा गांव में शहीद स्थल पर मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हवन कर शहीद को श्रद्धाजंलि दी गई तथा भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में दिल्ली देहात के प्रबुद्धजनों के सिथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हवन में आहूति डालकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
                         हवन का आयोजन डाबर-18 की अध्यक्षता में किया गया। खैरा गांव ने प्रसाद वितरण की जिम्मा संभाला। माता मूर्तिदेवी आर्य समाज नजफगढ़ के तत्वाधान में स्वामी कृष्णानंद जी, जिले सिंह आर्य, लच्छे राम आर्य व रोहताश आर्य ने मंत्रोच्चार के जरिये वैदिक हवन को संपन्न कराया। इस अवसर पर डाबर-18 के प्रधान देवेन्द्र यादव, पूर्व एसीपी जगबीर यादव, शहीद समिति के अध्यक्ष रामानंद यादव, राजेन्द्र ठेकेदार, राजेन्द्र नंबरदार, बिल्लु पहलवान, किशन सिंह, गंगाराम, भूपेन्द्र यादव, राजकुमार मंत्री, जयभगवान, मांगेराम यादव, बलवंत ठेकेदार, बलवंत कैप्टन, प्रीतपाल यादव, गजराज यादव, शिव कुमार यादव, उमेश यादव व रोहताश बाउजी के साथ-साथ अनेकों लोगों ने हवन में आहूति डाल शहीद को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। सुबह से शाम तक चलने वाले भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान देवेन्द्र यादव ने कहा कि शहीद को याद करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शहीदों की याद में इस तरह के आयोजनों से हमारी भावी पीढ़ी भी देश सेवा के लिए प्रेरित होगी। इसलिए हमे सदा शहीदों का सम्मान करना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox