कोविड-19, अमेरिका ने भारत यात्रा के लिए नागरिकों को दी ढ़ील, कहा सावधानी जरूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोविड-19, अमेरिका ने भारत यात्रा के लिए नागरिकों को दी ढ़ील, कहा सावधानी जरूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी और सुधरते हालातों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा के लिए ढील देनी शुरू कर दी है। अमेरिका ने विदेश की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श में सुधार जारी किया है। कुछ देशों के मामले में यात्रा परामर्श को उच्चतम ‘स्तर चार’ से कम करके ‘स्तर तीन’ कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी प्रशासन ने अपने उन नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, जो भारत की यात्रा करना चाहते हैं।
                      अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए भी यात्रा परामर्श में सुधार कर इसे ‘स्तर चार’ से ‘स्तर तीन’ किया है। क्षेत्र में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद विदेश मंत्रालय ने सोमवार (19 जुलाई) को भारत और पाकिस्तान के यात्रा परामर्श में सुधार किया। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत के लिए ‘स्तर तीन’ यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है। बता दें, ‘स्तर चार’ का अर्थ है बिल्कुल यात्रा नहीं करना और ‘स्तर तीन’ में नागरिकों से अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाता है।
                           मंत्रालय ने कहा, ‘यदि आप एफडीए द्वारा अधिकृत कोविड-19 रोधी टीकों की पूरी खुराक ले चुके हैं तो आपके संक्रमित होने और आप में गंभीर लक्षण दिखने का जोखिम कम हो सकता है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले कृपया टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए सीडीसी के विशिष्ट सुझावों की समीक्षा करें। कोविड-19 के चलते भारत की यात्रा पर पुनर्विचार करें। अपराध और आतंकवाद के कारण सावधानी बरतें। हालांकि, सीडीसी ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए ‘स्तर दो’ का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया था, लेकिन देश में आतंकवाद की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने ‘स्तर तीन’ का परामर्श बरकरार रखा है। मंत्रालय ने कहा, ‘आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कोविड-19 के कारण पाकिस्तान को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox