प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना टीसी भी होगा बच्चों का दाखिला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना टीसी भी होगा बच्चों का दाखिला

-सिसोदिया बोले- टीसी का बहाना बनाकर अब स्कूल दाखिले के लिए नही कर सकेंगे मना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में शिक्षा का स्तर सुधारने व स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने बड़े फैसले का ऐलान किया है। इस संबंध में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, अब टीसी के बिना भी स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा। टीसी उपलब्ध नहीं होने के चलते ऐसे किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से किसी भी स्कूल में इनकार नहीं किया जाएगा।
                     दिल्ली के बच्चों को दिल्ली सरकार ने एक और तोहफा दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एलान किया कि निजी स्कूलों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी)उपलब्ध नहीं होने पर प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जा सकता है। सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, कई परिजन मेरे पास आए कि वे कई कारणों से अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहते हैं लेकिन उनके पास मौजूदा स्कूल से मिली टीसी नहीं है। उन्होंने कहा, यह फैसला किया गया है कि टीसी उपलब्ध नहीं होने के चलते ऐसे किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाएगा।
                     वहीं, दिल्ली में स्कूलों के दोबारा खुलने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि अभी नहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही जानकारियों से पता चलता है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आने ही वाली है। इसलिए जब तक टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। वो भी खासकर बच्चों के बारे में।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox