दिल्ली में 45 से अधिक उम्र के लोग बिना पंजीकरण लगवा सकेंगे टीका -सिसोदिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 45 से अधिक उम्र के लोग बिना पंजीकरण लगवा सकेंगे टीका -सिसोदिया

-टीकाकरण केंद्रों पर ही इन लोगों का पंजीकरण किया जाएगा -टीकाकरण की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए यह फैसला लिया गया
NM News Manish Sisdoia

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोग अब बिना पंजीकरण सीधा टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। टीकाकरण केंद्रों पर ही इन लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए 3 मई से टीकाकरण केंद्रों की शुरुआत की गई थी। इसके बेहतर परिणामों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन केंद्र सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।
                  उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, इस उम्र वर्ग के काफी लोग वैक्सीन के लिए स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इस वर्ग के सभी लोगों को  वॉक-इन वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी। जहां वैक्सीनेशन सेंटर पर ही उनका पंजीकरण किया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने वाली है। दिल्ली के हर हिस्से में वैक्सीन केंद्रों और वैक्सीन का सामान वितरण होगा ताकि कम समय में ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इन सभी केंद्रों पर सप्ताह में 6 दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार को केंद्र बंद रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox