केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता पीसी चाको का इस्तीफा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता पीसी चाको का इस्तीफा,

-टिकट बंटवारें से असंतुष्ट होकर उठाया कदम, बोले- पार्टी में अब लोकतंत्र नहीं बचा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जैसे-जैसे केरल विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे नेता अपने रास्ते तय करने में लगे है। केरल विधानसभा से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर लीडर पीसी चाको ने बुधवार को पार्टी से किनारा कर लिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर गुटबाजी के आरोप भी लगाए और कहा कि पार्टी में अब लोकतंत्र नहीं बचा है। हालांकि चाको केरल में टिकट बंटवारें से नाराज चल रहे थे जिसकारण उन्होने यह कदम उठाया है। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नही हुआ है कि वह कोई और पार्टी में शामिल होंगे या फिर अकेले चुनाव लड़ेंगे।
चाको ने कहा कि केरल में कांग्रेस पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई है। वे मामले में हाईकमान से दखल देने की गुजारिश करते-करते थक गए हैं। केरल कांग्रेस में जो कुछ भी हो रहा है, हाईकमान उसे चुपचाप देख रहा है। चाको ने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा था। मैं केरल से आता हूं, जहां कांग्रेस पार्टी नाम की कोई चीज नहीं है। वहां दो पार्टियां हैं- कांग्रेस एक ग्रुप और कांग्रेस ए ग्रुप। इन दोनों पार्टियों की कॉर्डिनेशन कमेटी के रूप में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केरल में महत्वपूर्ण चुनाव हैं। लोग चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में वापस आए, लेकिन पार्टी के टॉप लीडरशिप गुटबाजी में लगी है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। लेकिन पार्टी हाईकमान दोनों ग्रुप के प्रस्ताव पर सहमत है। चाको ने कांग्रेस को महान परंपरा बताया है। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेसमैन होना प्रतिष्ठा की बात है, लेकिन आज कांग्रेस में कोई भी कांग्रेसमैन नहीं हो सकता है।
पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में 4 नेताओं ने इस्तीफा दिया था। ज्ञच्ब्ब् के पूर्व सदस्य केके विश्वनाथन, सचिव एमएस विश्वनाथन, डीसीसी महासचिव पीके अनिल कुमार और महिला कांग्रेस नेता सुजाया वेणुगोपाल ने पार्टी से इस्तीफा दिया था।
आने वाले दिनों में जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें केरल भी शामिल है। केरल में 6 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होनी है। चुनावों के परिणाम 2 मई को आएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox