कल चांद और धरती के बीच से गुजरेगा क्षुद्रग्रह, पृथ्वी से टकराने की संभावना ना के बराबर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कल चांद और धरती के बीच से गुजरेगा क्षुद्रग्रह, पृथ्वी से टकराने की संभावना ना के बराबर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक सितंबर को 20-40 मीटर चैड़ा क्षुद्रग्रह 2011 ईएस-3 धरती के करीब से गुजरेगा। इसकी दूरी पृथ्वी से फिलहाल 1.2 लाख किलोमीटर आंकी गई है यानी यह धरती और चांद के बीच में काफी करीब होगा। लेकिन इसके धरती से टकराने की संभावना न के बराबर है। नासा के मुताबिक, इस क्षुद्रग्रह की सापेक्ष गति लगभग 8.16 किलोमीटर प्रति सेकंड है। अगले एक दशक तक पृथ्वी के पास से गुजरने वाले क्षुद्रग्रहों में से यह सबसे पास से गुजरेगा।
साल 2011 में इस क्षुद्रग्रह की खोज हुई थी। उस समय वैज्ञानिक केवल इस पर चार दिन तक नजर रख पाए थे। यह अपना एक चक्कर पूरा करने में 1.14 साल का समय लगाता है। धरती के साथ इसकी कक्षा सिर्फ 9 साल में एक बार इसे हमारे करीब लाती है। हालांकि, इसका मार्ग फिर भी काफी अलग होगा और इससे पृथ्वी या उससे जुड़ी किसी आर्टिफिशल सैटेलाइट को खतरा नहीं है।
नासा के जेट लैबोरेटरी के आंकड़ों के मुताबिक, यह क्षुद्रग्रह 1987 से 8 बार पृथ्वी के करीब से गुजरा है, लेकिन इस बार यह अब तक सबसे पास से गुजरेगा। इससे पहले यह 2011 में 13 मार्च को पृथ्वी के सबसे नजदीक से होकर गुजरा था। उस समय यह पृथ्वी से 4,268,643 किलोमीटर दूर से गुजरा था। इस बार यह केवल 29376 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। आधिकारिक तौर पर इस क्षुद्रग्रह का नाम 2011 ईएस3 है। बताया जा रहा है कि केवल 2032डीबी नाम का क्षुद्रग्रह इसी दूरी से पृथ्वी के पास से साल 2032 में गुजरेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox