केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 42 वाँ स्थापना दिवस संम्पन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 42 वाँ स्थापना दिवस संम्पन्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 42 वां स्थापना दिवस समारोह आज ऑनलाइन मनाया गया। मुख्य अतिथि एमिटी शिक्षण संस्थान के निदेशक आनन्द चैहान ने कहा कि मै पिछले 35 वर्षों से परिषद के साथ जुड़ा हुआ हूं।यह संस्था महर्षि दयानंद जी की विचारधारा को नई पीढ़ी में प्रेरित करने का सराहनीय कार्य कर रही है।महर्षि दयानंद जी के आदर्शों पर चलकर ही समाज व देश का नवनिर्माण हो सकता है।
आर्य युवक परिषद अनिल आर्य जी के नेतृत्व में युवा निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका शिविरों के माध्यम से कर रही है, जिसकी आज महती आवश्यकता है। समारोह अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश (प्रधान,सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा) ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे के प्रवृति चिन्ताजनक है,अच्छे चरित्रवान, देशभक्त युवा पीढ़ी का निर्माण कार्य और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने गत 42 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि समाज के हर मुद्दे पर परिषद ने अहम भूमिका निभाई है। बहुकुण्डिय यज्ञ,आर्य महासम्मेलन,राष्ट्रीय व सामाजिक मुद्दों पर धरने प्रदर्शन,युवा संस्कार अभियान,चरित्र निर्माण शिविर, गोष्ठियां,वेबनार आदि मुख्य अंग हैं।इस अभियान को और अधिक चलाया जाएगा।राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य महेन्द्र भाई ने कुशल संचालन किया और उपलब्धियों की चर्चा की। प्रवीण आर्या ने भजन प्रस्तुत किया। परिषद की ऑनलाइन स्मारिका का लोकार्पण किया गया। प्रमुख रूप से डॉ आर के आर्य (निदेशक स्वदेशी आयुर्वेद, हरिद्वार),प्रवीण आर्य (गाजियाबाद),सौरभ गुप्ता, यशोवीर आर्य,रविदेव गुप्ता, ओमप्रकाश यजुर्वेदी,यज्ञ वीर चैहान,अरुण आर्य,दुर्गेश आर्य, धर्मपाल आर्य,आस्था आर्या,सुरेन्द्र शास्त्री,नरेंद्र आर्य सुमन,डॉ आर्येंद्र कुमार (उड़ीसा), डॉ सौरभ आर्य (यमुना नगर),अशोक जांघड (रोहतक),योगेन्द्र शास्त्री (जींद), भानु प्रताप वेदालांकार (मध्य प्रदेश),वीरेंद्र आर्य (मुम्बई), वीरेंद्र आहूजा,देवेन्द्र भगत,माधवसिंह आर्य आदि उपस्थित थे। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का ऑनलाइन युवक निर्माण शिविर चल रहा है जिसका समापन रविवार 7 जून को होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox