मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह कैबिनेट का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह कैबिनेट का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चैहान सरकार के मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया. कार्यकारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसमें 20 कैबिनेट स्तर के और आठ राज्य मंत्री है। मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्रुप को खास तरजीह मिली है, इस खेमे के 10 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह और विश्वास सारंग शामिल हैं।
यहां बता दें कि पिछले काफी समय से मंत्रिमंडल विस्तार के क्यास लगाये जा रहे थे। लेकिन गुरूवार को जब मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो उसमें सिंधिया खेमे से मंत्री पद की शपथ लेने वालेां में इमरती देवी, प्रमुराम चैधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल हैं. मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था. उन्होंने नए मंत्रियों को शपथ ली. मंत्रिमंडल के आज के इस विस्तार के साथ शिवराज सिंह कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है. शिवराज सिंह चैहान के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने के समय उनके साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी।
गुरुवार को जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, मल्हारगढ़, बिसाहू लाल सिंह, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना, विजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चैधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रेम सिंह पटेल,ओपी सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, शामिल हैं. इन सभी ने कैबिनेट मंत्री केे रूप में शपथ ली है.इनके अलावा भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपी भदौरिया ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox