25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए…मैं नहीं डरता- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए…मैं नहीं डरता- राहुल गांधी

मानसी शर्मा / – असम में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े चेहरे पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता। 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए।

राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है। पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो। मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए हमारी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी। ये देश मोहब्बत का देश है। ये देश मोहब्बत से आगे जाएगा। हिंसा और नफरत से किसी का फायदा नहीं होने वाला है।

BJP-RSS के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं। हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं। मोहब्बत का देश है। असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है। हमारी लड़ाई उनसे नहीं, उनके दिल में छिपी नफरत से है। नफरत के पीछे डर होता है और नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।

असम के मुख्यमंत्री दिनभर नफरत और डर फैलाते हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री दिनभर नफरत और डर फैलाते हैं।ये देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। टीवी-मीडिया वही दिखाता है, जो असम के मुख्यमंत्री चाहते हैं।असम को असम का मुख्यमंत्री नहीं चला रहा, उसका रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox