22 शहरों में बापू के आदर्शों की अलख जगाकर दिल्ली पंहुचें जांबाज साइक्लिस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

22 शहरों में बापू के आदर्शों की अलख जगाकर दिल्ली पंहुचें जांबाज साइक्लिस्ट

देशवासियों को उनके आदर्शों का संदेश देते हुए सीएपीएफ के 514 जांबाज साइक्लिस्ट सोमवार को दिल्ली पंहुचें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशवासियों को उनके आदर्शों का संदेश देते हुए सीएपीएफ के 514 जांबाज साइक्लिस्ट सोमवार को दिल्ली पंहुचें। इस अवसर पर जवानों ने 22 दिन में 22 शहरों में नशा मुक्त समाज, अहिंसा का रास्ता, स्वच्छता व फिट इंडिया पर अलख जगाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया। दिल्ली पंहुचने पर बीएसएफ कैंप छावला में उनका भव्य स्वागत किया गया।
बापू की 150वीं जयंती पर बीएसएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी, एनएसजी, सीआरपीएफ, आसाम राइफल व एसएसबी के 514 जांबाजों ने पोरबंदर से देशवासियों को बापू के आदर्शों के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आगाज किया। जांबाज जवानों ने बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रमोद कुमार जोशी के नेतृत्व गुजरात, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के 22 शहरों में लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया। इस दौरान उन्होने 22 दिन में 1700 किलोमीटर का सफर तय किया। इस अवसर पर श्री जोशी ने बताया कि रास्ते में लोगों ने हमें अत्यधिक प्यार व सम्मान दिया जिससे हमारे जवानों का हौंसला दुगुना हो गया। उन्होने कहा कि आज देश बदल रहा है, लोगों की सोच व नजरिया बदल रहा है। लोग देश के सम्मान के लिए अब खुलकर आगे आ रहें है। और जो लोग देश के लिए कुछ कर रहे है उनका सम्मान तो बहुत बढ़चढ़ कर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस रैली ने जवानों का भी मन बदल दिया है और जवान आगे भी इस तरह की रैली निकाल कर लोगों के बीच जाकर काम करने की इच्छा जता रहे है। उन्हे उम्मीद है कि बल जवानों की इच्छा के लिए ऐसे आयोजन करता रहेगा। अभिनंदन समारोह के दौरान साइक्लिस्ट के छावला कैंप पंहुचने पर केंद्रीय विद्यालय के करीब 500 बच्चों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीसूब की 25वीं वाहिनी के कमांडेंट सरोज कुमार सिंह ने सभी का स्वागत किया और इस रैली को अद्वितीय बताया। उन्होने जांबाजों को बधाई देते हुए उनके इस अभियान को सराहनीय बताया। वहीं मटियाला विधायक गुलाब सिंह व एसडीएसी के उपायुक्त अजय अग्रवाल ने भी जाबांजों को बधाई दी। 2 अक्तुबर को राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल पर इस रैला का समापन किया जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox