ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़


ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

-प्रेमधाम में 101 फुट उंचे तिरंगे का किया गया ध्वजारोहण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने प्रेमधाम में 74वां रिपब्लिक डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर तीन युद्धों के गवाह रहे 100 वर्षीय सुबेदार लालचंद ने 101 फुटे उंचे तिरंगें का ध्वजारोहण कर अपनी सलामी दी। प्रोग्राम में दिचाउं कला वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, मास्टर धर्मवीर सिंह, नरेन्द्र शौकीन, राजेश बंसल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री शेखर वार्ष्णेय, समाज सेवक राजकुमार शर्मा, श्री राजेश कुमार लीला, श्री नरेश शौकीन, के साथ-साथ सैकड़ों अतिथि गण उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर श्री आर के मेसी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था पिछले 38 सालों से मानव सेवा एवं देश सेवा करती आ रही है। संस्था ने अपने शहीदों को सम्मान देते हुए इस बार ध्वजारोहण का श्रेय एक सैनिक को दिया जिसने 62 65 और 71 की लड़ाई लड़ी है और अभी 100 साल के हो चुके है। इस प्रोग्राम कें सैकड़ों बेटिओ और महिलाओं ने भी भाग लिया। ध्वजारोहण के समय सैकड़ों लड़कियों के साथ मिलकर सभी ने भारत माता की जय के नारे लागये और तिरंगा यात्रा निकाली जिसके बाद जय जवान-जय किसान एवं जय विज्ञान तीन मूर्ति के ऊपर माल्यार्पण किया गया और अलग अलग राज्यों की ड्रेस पहन कर लड़कियों ने देश भक्ति के सन्देश के साथ अनेकता में एकता का संदेश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox