हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर दिल्ली में कांग्रेसियों का बवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर दिल्ली में कांग्रेसियों का बवाल

-कांग्रेस के कई दिग्गज हिरासत में, पुलिस ने कहा जंतर-मंतर पर जाकर करें विरोध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछातछ के लिए बुलाए जाने पर दिल्ली में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कांग्रेसी नेता राहुल के समर्थन में सड़कों पर बवाल मचा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए विरोध कर रहे कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अशोक गहलोत, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजन चौधरी प्रमुख थे।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने  कांग्रेस नेताओं से बड़ी सभा करने के लिए जंतर मंतर पर जाने का आग्रह किया था। पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने बीती रात (रविवार) हमें पत्र लिखकर अपने 200 पदाधिकारियों, सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और 1,000 कार्यकर्ताओं को एआईसीसी कार्यालय आने की अनुमति मांगी। हमने साफ किया कि अगर वे एक बड़ी सभा चाहते हैं, तो वे जंतर-मंतर जा सकते हैं।

  हुड्डा ने कहा कि सोमवार सुबह पुलिस को एआईसीसी कार्यालय जाने के लिए 198 लोगों की सूची मिली, जिसके बाद उन्होंने इसमें संशोधन किया और 214 लोगों को सूचीबद्ध किया. विशेष सीपी ने कहा, “हमने उन्हें अनुमति दी और कुछ स्थानों पर हुई अनधिकृत सभा को हिरासत में लिया। स्थिति और यातायात अब सामान्य है। क्षेत्र में अब विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।“
              धारा 144 पहले ही लगा दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के कुछ दिशानिर्देश हैं और हमारे अपने एसओपी के अनुसार, हम अनुमति नहीं दे सके; हमने 100 लोगों को एआईसीसी कार्यालय जाने की अनुमति दी और बाकी के प्रदर्शन को जंतर मंतर पर आयोजित करने की अनुमति दी गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox