हरिद्वार के एक बड़े आश्रम में छिपा हो सकता है सुशील- खुफिया विभाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरिद्वार के एक बड़े आश्रम में छिपा हो सकता है सुशील- खुफिया विभाग

- पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपित सुशील की तलाश में जुटा खुफिया विभाग, संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी
NM NEWS Sushil dhankar

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन सागर धनखड़ हत्याकांड का आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार की दिल्ली पुलिस सरगर्मी से तलाश मे जुटी है। दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि सुशील हरिद्वार के एक बड़े आश्रम में छिपा बैठा है जिसपर हरिद्वार पुलिस भी अब सतर्क हो गई है और न केवल आश्रमों की तलाशी ले रही है बल्कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।
               यहां बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में मारपीट के बाद 23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन सागर की हत्या के मामले में ओलंपियन सुशील कुमार का नाम सामने आने के बाद से वह फरार है।
               सुषील कुमार के हरिद्वार में एक बड़े आश्रम में छिपे होने की आशंका पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। स्थानीय स्तर पर पुलिस ने आश्रमों की जांच शुरू कर दी है। हाईप्रोफाइल मामला होने से अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रहे हैं।
              23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन सागर की हत्या के मामले में कथित रूप से ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार का नाम आ रहा है। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
              पुलिस सूत्रों के अनुसार सुशील पहलवान लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। उसकी लोकेशन हरिद्वार में एक बड़े आश्रम में मिली है। कुछ दिनों पूर्व उसकी लोकेशन ऋषिकेश क्षेत्र में मिली थी। हरिद्वार में सुशील कुमार के छिपे होने की आशंका पर खुफिया विभाग के साथ जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। बता दें कि सुशील कुमार हरिद्वार स्थित एक बड़ी फार्मा कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
              पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार की तलाश के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। टीमें संभावित आश्रमों की जांच में जुट गई हैं। वहीं, अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसएसपी हरिद्वार सेंथल अवूदई कृष्णराज एस के मुताबिक दिल्ली पुलिस या किसी भी एजेंसी से सुशील कुमार के हरिद्वार में होने का उनको कोई इनपुट नहीं मिला है।
             बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को करीब 20 लोगों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पहलवान सुशील कुमार व उसके करीबियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद खबर आई कि सुशील उत्तराखंड में छिपा है। वहीं, छत्रसाल में लगे सीसीटीवी फुटेज, गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रिंस दलाल और घायल पहलवान अमित व सोनू से पूछताछ के बाद 10 आरोपियों की ही पहचान हो पाई है।
              इससे पहले सुशील कुमार की सुंदर भाटी, काला जठेड़ी व लारेंस बिश्नोई जैसे बड़े गैंगस्टर से सांठगांठ की बात भी सामने आई थी। इसके बाद सुशील कुमार द्वारा कई साल पहले आइटीओ स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहलवान प्रवीण को पीटने का मामला भी समाने आया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox