-लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, इस दौरान आधा झुका रहेगा तिरंगा
-मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, पिछले 27 दिन से थी अस्पताल में भर्ती
-देश में शोक की लहर, पाकिस्तान में भी जताया जा रहा शोक
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कई दशकों से अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर आज पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम है फिर भी उनके गानों की आवाज दिल की गहराइयों में उतर रही है। हालांकि लता जी का जीवन बड़ी कठिनाइयों के दौर से गुजरा है लेकिन आज देश और विदेश में हर शख्स उनकी आवाज का दिवाना है। स्वर कोकिला बनने का उनका सफर आसान नही था। शुरू में तो लोगों ने उन्हे काम देने व उनकी आवाज को भी नकार दिया था लेकिन लता दीदी ने हार नही मानी और एक दिन अपनी आवाज के दम पर स्वर कोकिला के साथ-साथ विश्व की स्वर साम्राज्ञी बनी। आज देश ही नही पड़ोसी भी उनके निधन की खबर से दुःखी है और अपनी संवेदनाओं के साथ शोक भी जता रहे हैं। अब लता जी हमारे बीच नही रही वो अब अमर हो गई है लेकिन उनकी आवाज सदा हमारे कानों में गूंजती रहेगी और हम सदा उनके गाये गाने यूं ही गुनगुनाते रहेंगे।
लता मंगेशकर कई दिनों अस्वस्थ चल रही थी और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं। रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के साथ पूरा देश शोक में डूब गया। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश-विदेश की बड़ी हस्तियों के साथ-साथ हर आमो खास ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि भारत रत्न लता मंगेशकर बीते 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोविड संक्रमित होने के बाद से भर्ती थीं. लता जी ने सुबह 8ः12 मिनट पर अंतिम सांस ली। ब्रीच कैंडी अस्पताल के अनुसार लता दीदी का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। उनका ईलाज पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल कर रहा था। लता दीदी का अंतिम संस्कार मुंबई में स्थित शिवाजी पार्क में किया जाएगा। जिसकी वजह से ब्रीच कैंडी की तरफ जानेवाला रास्ता आम लोगों के वाहनों के लिए बंद किया गया है। थोड़ी देर में ब्रीच कैंडी से लता मंगेशकर की पार्थिव देह पैडर रोड स्थित लता मंगेशकर के निवास प्रभु कुंज ले जाएगीं।
इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जा जाएंगे। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया. है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ’मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम् शांति.’


More Stories
सिविक सेंटर के बाहर सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन
आगरा में गैस संकट गहराया, ब्लैक मार्केट में दोगुनी कीमत पर बिक रहे सिलिंडर
कांग्रेस में उठे मतभेद के स्वर, विधायक कुलदीप वत्स के बयान से सियासत गरम
इंदौर अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर धमाकों में 8 की मौत
सब्जी मंडी में स्नैचर गिरफ्तार, CCTV और खुफिया जानकारी से पुलिस को बड़ी सफलता
साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे एक ही परिवार के 9 लोग