हमने नही पीएम मोदी-शाह ने किया संसद का अपमान- खरगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमने नही पीएम मोदी-शाह ने किया संसद का अपमान- खरगे

-संसद से निलंबित सांसदों ने निकाला जामा मस्जिद तक मार्च

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पांच राज्यों में चुनाव हारने के बाद हाशिये पर आई कांग्रेस एक बार फिर इ.डि.या. गठबंधन का चेहरा बनना चाहती है। वही संसद की सुरक्षा को लेकर भी विपक्षी गठबंधन काफी मुखर दिखाई दे रहा है। इसी बीच संसद की कार्यवाही में व्यवधान को लेकर विपक्ष के 140 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। जिसे देखते हुए इं.डि.या. के नेता 140 से अधिक सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज दिल्ली की जामा मस्जिद तक मार्च निकाला।

इस मार्च से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने नही पीएम मोदी व शाह ने संसद का अपमान किया है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बात करना हमारा हक है।

मार्च को लेकर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?
आज हम जो ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वह सरकार के खिलाफ आंदोलन है। सरकार ये नहीं चाहती कि ये आंदोलन हो। संसद में सदन के जो मुखिया हैं, वे भी नहीं चाहते कि सदन चले। मैं माफी चाहता हूं कि राज्यसभा चेयरमैन साहब ने जो मुद्दा उठाकर इसे जातिवाद पर ले आए हैं। लोकतंत्र में बात करना हमारा हक है। लोगों की भावनाओं को संसद में बताना हमारा कर्तव्य है। लेकिन यहां पर जो घटना घटी लोकसभा में। उसी मुद्दे को अब लोकसभा और राज्यसभा में उठाना चाहते थे कि सुरक्षा में सेंध कैसे लगी। कौन इसका जिम्मेदार है। इसके बारे में आप देश को बताइए। अगर आप सदन में ही नहीं बोलेंगे तो कहां बोलेंगे। लेकिन शाह साहब ही नहीं आए और प्रधानमंत्री मोदी भी नहीं आए। तो सदन में बताने वाली चीजें छोड़कर पीएम वाराणसी, अहमदाबाद और रेडियो-टीवी पर बात करते हैं, लेकिन सदन में बात नहीं करते हैं। ये सदन की अमर्यादा उन्होंने की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox