स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कंवर साहेब जी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कंवर साहेब जी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/जयवीर फोगाट/भावना शर्मा/- भारत की स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर परमसंत हुजूर कंवर साहेब जी महाराज ने शोक जताया। सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुजूर महाराज जी ने कहा कि लता जी का निधन ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है। उनका जाना हर किसी का व्यक्तिगत नुकसान है क्योंकि उन्होंने अपने गायन से अनगिनत लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, लता जी के अंदर की भारतीयता उनके संगीत में झलकती थी, उनके जैसा व्यक्तित्व का अवतरण सदियों में होता है।
    रंगकर्मी कवि और वैश्य महाविद्यालय में प्रवक्ता हरिकेश पंघाल ने भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब तक भारतीय गीत संगीत लोगों का मनोरंजन करेगा तब तक लता जी की आवाज़ भी सुनी जाती रहेगी। देश की लगभग हर भाषा में गीत गाकर उन्होंने अपनी आवाज़ के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
   मेरी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। हरिकेश पंघाल ने कहा कि मेरे अनगिनित विद्यार्थी लता जी से प्रेरित होकर संगीत व गायन के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox