सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका में AATS की कार्रवाई, वारदात से पहले दबोचा गया आरोपी

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिल्ली के द्वारका जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर दहशत और दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह कथित रूप से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी सिंगल शॉट पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

सोशल मीडिया निगरानी से मिला सुराग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, द्वारका जिले में ऐसे युवकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे, जो इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो डालकर अपराधी छवि बनाने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पुलिस टीम की निगाह में आया, जिसमें युवक हथियार के साथ तस्वीरें साझा कर रहा था। तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से उसकी पहचान सुनिश्चित की गई और उस पर गुप्त रूप से निगरानी रखी गई।

टीम ने बिछाया जाल, सेक्टर-17 से गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार इनपुट जुटाते हुए 31 जनवरी को सेक्टर-17 द्वारका क्षेत्र में कार्रवाई की। संदेह के आधार पर रोके गए युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर थाना द्वारका नॉर्थ में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोस्तों पर रौब जमाने के लिए रखता था हथियार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है और रात में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के नाम पर हथियार रखता था। हालांकि उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने दोस्तों और इलाके में खुद को ‘खतरनाक’ दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीरें पोस्ट करता था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिससे उसने अवैध हथियार खरीदा था।

द्वारका पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के जरिए अपराधी छवि बनाने या अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में तकनीकी निगरानी और खुफिया तंत्र का उपयोग कर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित वारदात को समय रहते रोका जा सके।

बरामदगी

एक देसी सिंगल शॉट पिस्टल

एक जिंदा कारतूस

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox