सोशल म़ीडिया पर वीडियो हुआ वायरल , लड़की की गोद में सिर रख एनाकोंडा कर रहा प्यार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल म़ीडिया पर वीडियो हुआ वायरल , लड़की की गोद में सिर रख एनाकोंडा कर रहा प्यार 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – सोशल मीडिया पर आपको फनी से लेकर स्केयरी वीडियो तक देखने को मिलेंगे। कुछ वीडियोज देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे तो कुछ को देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। ऐसा ही एक डरावना वीडियो इन दिनों लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक लड़की और एनाकोंडा को इतने नजदीक देखा गया कि आप उम्मीद भी नहीं कर सकते।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा एनाकोंडा कोई छोटा-मोटा सांप नहीं था। बेहद विशाल एनाकोंडा इतने आराम से लड़की की गोद में सोया दिखा कि कोई यकीन नहीं कर पाया। ये एनाकोंडा काफी बड़ा था। अगर इसके साइज पर जाएं, तो शायद ये लड़की को पूरा का पूरा निगल सकता था। लेकिन इसने न तो लड़की पर अटैक किया और न ही लड़की को इससे डरते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें एक लड़की अपने घर के बाहर बैठी नजर आई। उसके बेहद नजदीक में ही ये एनाकोंडा था। उसकी बॉडी से वीडियो जूम कर लड़की की गोद तक लाया गया है। तब नजर आया कि ये सांप बड़े आराम से लड़की की गोद में अपना सिर रखे हुए है। जिस तरह से कोई लवर अपना सिर प्रेमिका की गोद में रखता है, वैसे ही ये एनाकोंडा अपना सिर रखे था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox