सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे गहलोत, पार्टी का निर्णय सर्वोपरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे गहलोत, पार्टी का निर्णय सर्वोपरी

बोले- राहुल गांधी को मनाने की करेंगे एक और कोशिश

नई दिल्ली/- कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे है। उन्होंने खुद मीडिया से चर्चा में माना है कि वे राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे नहीं माने तो पार्टी चाहेगी तो वे अध्यक्ष बनने से इनकार नहीं कर सकेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘मैं आखिरी बार राहुल जी से आग्रह करूंगा कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनें, उसके बाद मैं फैसला करूंगा। पार्टी ने मुझे सबकुछ दिया है, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वह मैं निभाऊंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी अध्यक्ष के रूप में जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा।‘

कोच्चि जाकर राहुल गांधी से मिलेंगे गहलोत

दिल्ली पहुंचे गहलोत ने यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का प्रयास करेंगे कि वे पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वे तय करेंगे कि आगे क्या करना है। गहलोत ने कहा, ‘मुझे कांग्रेस की सेवा करनी है। जहां भी मेरा उपयोग है, मैं वहां तैयार रहूंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी मुख्यमंत्री के रूप में जरूरत है या अध्यक्ष के रूप में ज्यादा जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा।

थरूर पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय, मिस्त्री से मुलाकात

उधर, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की। थरूर समेत कई नेता कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के पात्र मतदाताओं की सूची प्रत्याशियों को देने की मांग कर चुके हैं। माना जा रहा है कि थरूर इसी सिलसिले में आज मिस्त्री से मिलने पहुंचे।

गहलोत क्या कोई भी कांग्रेस प्रतिनिधि लड़ सकता है चुनाव

इस बीच, मधुसूदन मिस्त्री ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि लड़ सकता है। पार्टी संविधान में यह बात लिखी हुई है। उनसे राजस्थान के सीएम गहलोत के इस बयान पर सवाल किया गया था कि गहलोत अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल कर सकते हैं और सीएम भी बने रह सकते हैं। मिस्त्री ने कहा कि जो लोग कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर करा कर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनना चाहिए : सचिन

उधर, कोच्चि में राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद सचिन पायलट ने कहा कि अधिकांश प्रदेश कांग्रेस इकाइयों ने मांग की है कि राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनना चाहिए। राहुल चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह उनका फैसला होगा, लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि पार्टी को 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के बाद नया अध्यक्ष मिल जाएगा। यदि सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए तो राजस्थान का सीएम पद सचिन पायलट को मिल सकता है, वे लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, इसलिए कांग्रेस एक तीर से कई निशाने साध सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox