सुरंग में ये 3 टेक्नोलॉजी बनी मजदूरों के लिए ‘संजीवनी’, हर पल कर रही मदद 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुरंग में ये 3 टेक्नोलॉजी बनी मजदूरों के लिए ‘संजीवनी’, हर पल कर रही मदद 

मानसी शर्मा /-   उत्तरकाशी में मजदूरों को बचाने के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए तमाम तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। इस सुरंग में मजदूर 12 नवंबर से फंसे हुए हैं। इन्हें बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू मिशन जारी है।

आपको बता दें कि,टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क की बात हो या फिर दूसरा रास्ता बनाने की, टेक्नोलॉजी कई तरीकों से बचाव कार्य में बड़ी भूमिका निभा रही है।ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे है कि आखिर उन्हें बाहर निकालने के लिए कौन-कौन सी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए हम आपको बताते है।।।

1.ऑगर मशीन हो रही यूज

रेस्क्यू मिशन में रास्ता बनाने के लिए ऑगर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये एक पावरफुल डिवाइस है, जो बड़े हेलीका स्क्रू ब्लेड्स से लैस है। ये ब्लेड्स सुरंग में रास्ता बनाने का काम कर रहे हैं। ऑगर मशीन को ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अतिरिक्त खुदाई के बिना पाइप इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है।इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सामान्य रूप से अंडरग्राउंड यूटिलिटी, रेस्क्यू ऑपरेशन और दूसरे काम के लिए किया जाता है।

इसकी मदद से टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एक अलग रास्ता बनाया जा रहा है। साथ ही ये भी ध्यान रखा जा रहा है कि सुरंग का मौजूदा स्ट्रक्चर खराब ना हों।

2.संपर्क के लिए इस टेक्नोलॉजी की ली जा रही मदद

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ना सिर्फ पाइप इंस्टॉल करने और सुंरग में ड्रिल करने के लिए किया जा रहा है। बल्कि इसका इस्तेमाल मजदूरों से संपर्क में भी किया जा रहा है।इसमें कैमरा और सेंसर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे रहे हैं। इससे मजदूरों की स्थिति की भी जानकारी हो रही है। हालांकि, रेस्क्यू मिशन में किन कैमरों और सेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं है।मजदूरों से संपर्क करने के लिए फोन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। फोन के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग में फंसे मजदूरों से संपर्क किया है।

3.ट्रे सिस्टम

पाइप और ट्रे सिस्टम मजदूरों तक जरूरी सामान पहुंचाने में मदद कर रहा लिए एक पाइप इंस्टॉल किया गया है, जिसमें खाना और दूसरी जरूरी चीजों को पहुंचाने के लिए ट्रे सिस्टम लगाया गया है।इसकी मदद से वर्कर्स तक आसानी से खाना पहुंचाया जा रहा है। इन तमाम तरीकों की मदद से इस रेस्क्यू ऑपरेशन में टेक्नोलॉजी एक बड़ा रोल प्ले कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox