सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बढ़ता हैं कॉन्फिडेंस, पॉजिटिव सोच से आगे बढ़े युवां : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बढ़ता हैं कॉन्फिडेंस, पॉजिटिव सोच से आगे बढ़े युवां : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा हिसार (मुनिश सलूजा)समाज को सही दिशा देने के लिए शिक्षा का विशेष महत्व है। एक स्टूडेंट को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी समय-समय पर भाग लेते रहना चाहिए, इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है। यह बात प्रदेश के लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहीं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा नेशनल हाईवे पर गांव जुगलान के नजदीक स्थित ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी में चल रहे 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ वेस्ट जॉन यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

युवा महोत्सव में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के 23 यूनिवर्सिटी भाग ले रहे है। इस दौरान अलग अलग यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से खूब तालियां बटोरी।  
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए बेहद जरूरी है। एक स्टूडेंट का कामयाबी के लिए अपने लक्ष्य पर कंसंट्रेट करना बेहद ज्यादा जरूरी है। उन्होंने स्टूडेंट्स से शिक्षा के साथ-साथ न सिर्फ कलां के क्षेत्र में, साथ ही साथ दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी लेवल के फेस्टिवल वाले इस प्रकार के एक बड़े मंच के माध्यम से एक प्रदेश के कलाकार स्टूडेंट को दूसरे प्रदेश के कल्चर के बारे में जानने का भी मौका मिलता है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि युवा वर्ग को चाहिए कि वह पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार ने युवा वर्ग के लिए अनेक स्कीम में ना सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र के लिए चलाई है, साथ ही साथ की रोजगार डेवलपमेंट के लिए भी कई स्कीमों का संचालन किया गया है। उन्होंने मंच के माध्यम से युवाओं से नशे से भी दूर रहने की अपील करते हुए अपनी ऊर्जा को शिक्षा के क्षेत्र में पॉजिटिव रूप में लगाते हुए देशहित के लिए काम करने का आह्वान भी किया। इस दौरान कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर पूर्व आईजी दलबीर भारती, पूर्व चैयरमेन सतबीर वर्मा, हरियाणा माटी कला बोर्ड के चैयरमेन सतबीर वर्मा, ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी से डॉ पुनीत गोयल, डॉ पूनम गोयल, डॉ एन. पी. कौशिक भी मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox