नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने खुद अपनी ही टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस की टीम त्योहारों को लेकर सड़कों पर गश्त कर रही थी, तभी नजर पड़ी कुछ पुलिसकर्मियों पर जो ड्यूटी के दौरान लापरवाही करते दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि नजफगढ़ में ट्रैफिक जोन ऑफिसर सतीश कुमार ट्रैफिक बूथ के अंदर बैठे थे और बाहर दो गाड़ियां खड़ी थीं, इन गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) चढ़ी हुई थी, जो नियमों के सख्त उल्लंघन में आती है। जांच के दौरान यह सामने आया कि इनमें से एक गाड़ी एक सहायक एएसआई (Assistant Sub Inspector) की थी, जबकि दूसरी ट्रैफिक पुलिस ZO की ही थी।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को 66 डीपी एक्ट के तहत ज़ब्त कर लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रिया
डीसीपी अंकित सिंह की अगुवाई में एसीपी महेश नारायण ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस कर्मियों को जनता की सेवा और यातायात व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, न कि खुद नियम तोड़ने में शामिल होना चाहिए। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आगे ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी