सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है गदर 2 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है गदर 2 

- 300 करोड़ में शामिल होने वाली बनी 12वीं फिल्म

सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में गदर मचा रही है। इस फिल्म को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। लोगों के प्यार का ही असर है कि इस फिल्म ने बहुत ही कम समय में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अब इस फिल्म का लोग ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है।

इस प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

गदर 2के प्रोड्यूसर ने ईटाइम्स से खास बातचीत में इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गदर 2 रिलीज के कम से कम दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ओटीटी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। दिवाली के समय ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। वहीं गदर 2 जी5 पर रिलीज हो सकती है क्योंकि वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। प्रोड्यूसर ने बताया कि जी के पास फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट दोनों राइट्स हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है जिसकी वजह से डिजिटल स्ट्रीमिंग में देरी की जा रही है।

300 करोड़ में शामिल होने वाली बनी 12वीं फिल्म

ट्रेड एनालिस्‍ट अतुल मोहन के मुताबिक, ‘गदर-2 शानदार तरीके से 300करोड़ क्‍लब में शामिल होने वाली 12वीं फिल्‍म बन चुकी है। यह ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’, ‘केजीएफ 2’, ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘पीके’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘वॉर’, ‘पद्मावत’ और ‘सुल्‍तान’ जैसी बंपर हिट फिल्‍मों की लिस्‍ट में शामिल हो चुकी है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox