नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/भावना शर्मा – उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं महापौर ने शुक्रवार को ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान हुई चर्चा में जीवन जीने की कला के मंत्रों सहित विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु रवि शंकर महाराज ने वर्तमान परिस्थितियों में बड़ते तनाव के लिए आधुनिक जीवन शैली को जिम्मेदार ठहराया। उत्तराखंड के काबीना मंत्री गणेश जोशी के साथ मेयर अनीता ममगाई ने भी आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर को गंगाजली भेंटकर उनका आर्शीवाद लिया।
इस मौके पर महापौर अनिता ममगाई ने बताया आध्यात्मिक गुरू से वर्तमान समय में लोगों के बीच बड़ रहे तनाव को लेकर हुई चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि भौतिकतावादी अंधी सोच और उसके पीछे भागने की होड़ में अधिकाशतः लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं जिससे बचने का उपाय है योग और ध्यान। उन्होंने बताया मेडिटेशन करने वाला व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में मन का संतुलन बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि परिस्थिति जैसी भी हो, स्वीकार करना सीखो। सहजता से स्वीकार करने में ही जीवन का आनंद है।
व्यक्तिगत रूप में हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा होनी चाहिए। परिवार में होगी तो समाज में जाएगी और समाज में होगी तो पूरे देश में जाएगी। महापौर के अनुसार श्री श्री रविशंकर ने लोगों को सकारात्मक बातें फैलाने का आह्वान भी किया। भेंट वार्ता के दौरान डॉ हेतराम ममगाई एवं मंहत रवि प्रपन्नाचार्य भी मोजूद रहे।


More Stories
महाराष्ट्र टूरिज्म ने नई दिल्ली में आयोजित SATTE 2026 में दिखाई गई “उभरते टूरिज्म की रोचक झलकियां”
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR केस में बंगाल हाईकोर्ट को दिशा-निर्देश
धार्मिक भावनाओं के मामले में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
लखनऊ यूनिवर्सिटी में धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद, दो गुट आमने-सामने
साउथ अफ्रीका से शिकस्त, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति
एयरपोर्ट पर हड़कंप, 155 पैसेंजर्स वाली फ्लाइट को करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग