नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- ऑफलाइन ऑनलाइन माध्यम से आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन आठ वें विश्व योग दिवस के उपलक्ष में आज प्रातः काल सेक्टर 18 द्वारका में महोत्सव महोत्सव के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योगाचार्या दीपांशी, आरती यादव ने क्रमशः कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. ईश्वर भारद्वाज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा योग द्वारा अंतर्निहित छुपी हुई शक्तियों का विकास कर हम अपने कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि के रुप में पधारे डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, योग विज्ञान विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने अपने संबोधन में कहा आधुनिक परिपेक्ष को देखते हुए विश्व शांति के लिए योग जरूरी है योग के यम- नियम में ऐसी सशक्त शक्ति है जिसके द्वारा विश्व मे शांति स्थापित की जा सकती है। इसलिए हमें सभी को योग के सभी अंगो का अभ्यास करना चाहिए जिससे हमारा शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. तानिया गुप्ता ने कहां निरंतर योगाभ्यास से मानसिक रोगों से निजात पाई जा सकती। अनेक शोध बताते हैं की मानसिक रोगों के लिए योग का अभ्यास अति महत्वपूर्ण है और इन रोगों को दूर करने में कारगर सिद्ध हुआ है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजीव रस्तोगी ने सभी आए हुए अतिथियों एवं योगाचार्यों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कलावती आर्या ने किया क्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योग का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर जसवीर सिंह, डॉ धर्मवीर यादव, ओम प्रकाश शर्मा, हेमचंद्र रोहिल्ला, गजराज सिंह यादव आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।


More Stories
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
बठिंडा में तनावपूर्ण हालात, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़कर भीड़ तितर-बितर
Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 98K+ पदों पर भर्ती
भारत बनाएगा ‘एवरेस्ट रेंज’ हेलिकॉप्टर, पीएम मोदी ने की ऐतिहासिक घोषणा
आज का मौसम: दिल्ली में यू-टर्न, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से बदला मिजाज
दिल्ली स्कॉर्पियो केस में आरोपी के पिता की सफाई, कहा- ‘शर्मिंदा हूं’