विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, अर्धशतक ने दिलाई टीम को शानदार जीत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, अर्धशतक ने दिलाई टीम को शानदार जीत

क्रिकेट/सिमरन मोरया/- विराट कोहली आईपीएल के शुरुआती फेज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और अब वह लय में लौट आए हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। वह आरसीबी की जीत में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं। मौजूदा सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और 70 रनों की पारी खेली।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाया 26 वां अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़ते ही विराट कोहली ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली अब टी20 क्रिकेट में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टी20 क्रिकेट में कुल 26 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ हेल्स ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर टी20 क्रिकेट में कुल 25 अर्धशतक लगाए थे। अब कोहली ने उन्हें पीछे करके ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगाया दमदार अर्धशतक
विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 42 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उन्होंने अभी तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 392 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं।

आईपीएल में बना चुके 8000 से ज्यादा रन
विराट कोहली साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं और वह इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जो आईपीएल के हर सीजन एक ही टीम से खेले हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 261 मैचों में कुल 8296 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं। वह एक बार क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox