क्रिकेट/सिमरन मोरया/- बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। वेस्ट जोन के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। ऐसे में वेस्ट जोन पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑल आउट हुई। वहीं, पहली पारी में सेंट्रल जोन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उनके कप्तान रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली और एक और फिफ्टी ठोक डाली।
रजत पाटीदार ने बनाए 77 रन
सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने पहली पारी में तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 91.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंद में 77 रन बनाए। पाटीदार की इस पारी में 14 चौके शामिल थे। उनको धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट किया।
पाटीदार ने लगातार ठोकी तीसरी फिफ्टी
सेमीफाइनल से पहले नोर्थ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में दोनों पारियों में रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 125 तो दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे। यह लगातार पाटीदार का तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर था।
भारतीय टेस्ट टीम में हो सकती है वापसी
32 साल के रजत पाटीदार भारत के लिए टेस्ट में 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर चुके हैं। उनको इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन, वह उस मौके को भुना नहीं पाए। पाटीदार ने 3 टेस्ट खेले थे और सिर्फ 63 रन बनाए थे। उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रजत को फिर से मौका मिल सकता है, अगर वह इस तरह से प्रदर्शन करते रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ