नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- उत्तराखंड की धामी सरकार ने विभिन्न सलाहकार समितियों और बोर्डों में नई नियुक्तियां करते हुए कई वरिष्ठ चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ
ध्रुव रौतेला लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक और मीडिया दोनों क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वे सरकार को प्रभावी सुझाव देने के साथ-साथ संवाद की मजबूत कड़ी बनेंगे। मूल रूप से भीमताल के निवासी रौतेला वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहे हैं।

अन्य नियुक्तियों की भी घोषणा
सरकार द्वारा जारी सूची में कई अन्य महत्वपूर्ण नाम भी शामिल हैं। टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में जिम्मेदारी दी गई है। चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विभिन्न बोर्ड और आयोगों में जिम्मेदारियां
इसके अलावा कुलदीप सिंह बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता खेम सिंह चौहान को ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद में जिम्मेदारी दी गई है। हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि गोविंद पिलखवाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद में उपाध्यक्ष पद के साथ राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों से पहले संगठन और सरकार को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों से नेताओं को शामिल कर क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है, जिससे पार्टी को राजनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


More Stories
नजफगढ़ में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग एवं द्वार का उद्घाटन
6 अप्रैल—BJP के स्थापना दिवस पर संगठन की यात्रा और ‘विकसित भारत’ का संकल्प
नजफगढ़ में फुटपाथ गायब, सड़क पर चलने को मजबूर लोग
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ मंजूर
घी के तीन ब्रांड पर देशभर में सख्त रोक, मिलावट के आरोप में बड़ा एक्शन
यूपी फिल्म कॉन्क्लेव 2026 में एसजीटीयू का जलवा, छात्रों ने जीते कई बड़े सम्मान