नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- अगर आपने आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा की योजना बनाई है और टिकट पहले से बुक कर रखा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने ट्रैक और पुलों के रखरखाव कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। हर दिन लाखों यात्री ट्रेन सेवाओं का उपयोग करते हैं, ऐसे में इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की योजनाओं पर सीधा असर पड़ सकता है।
क्यों प्रभावित रहेगा रेल संचालन?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जम्मूतवी मंडल में कई पुलों और संरचनाओं की मजबूती के लिए बड़े स्तर पर मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। ब्रिज नंबर 17, 163, 137 और 232 पर विशेष तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं ताकि ट्रेनों की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता बेहतर हो सके। इसी कारण कुछ मार्गों पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
मरम्मत कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनें तय अवधि तक संचालित नहीं होंगी –
* 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस – 2 जून 2026 तक रद्द
* 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस – 31 मई 2026 तक रद्द
* 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस – 2 जून 2026 तक निरस्त
* 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस – 1 जून 2026 तक बंद
* 14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस – 29 मई 2026 तक नहीं चलेगी
* 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस – 28 मई 2026 तक रद्द
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन या रेलवे हेल्पलाइन के जरिए अवश्य जांच लें। वैकल्पिक ट्रेन या तारीख चुनकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके।


More Stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR केस में बंगाल हाईकोर्ट को दिशा-निर्देश
धार्मिक भावनाओं के मामले में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
मोदी की यात्रा से रक्षा सहयोग होगा और गहरा, आयरन डोम पर नजर
PF धारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने जोड़ी नई सुविधा
लखनऊ यूनिवर्सिटी में धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद, दो गुट आमने-सामने
साउथ अफ्रीका से शिकस्त, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति