नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ मानसी शर्मा- आज अपने इस लेख में हम आपको गर्मी से राहत दिलाने वाले प्रकृति के उस नायाब औषधि के बारे में बताते हैं जो खाने के साथ-साथ कई औषधिय रूप में भी काम करता है। पुदीना सबसे ज्यादा अपने अनोखे स्वाद के लिए ही जाना जाता है पुदीने की चटनी न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। पुदीना गर्मियों में खूब इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मी भरे मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाती है। पुदीने में प्रचूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
बाल झड़ने की समस्या में कारगर पुदीना
पुदीना अपने वातशामक गुण के कारण बालों के रूखेपन को कम करने में सहयोग देता है। ऐसा होने से बालों की रूसी एंव उनका बेजान होकर झड़ना और टूटना कम होता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगते हैं।
मुंह के छालों को करे दूर
मुंह में छाले हो जाने पर यदि पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाकर उससे गरारे किए जाए तो मुंह के छालों में आराम मिलने के साथ-साथ यह तीव्रता से ठीक हो जाते हैं।

कान दर्द में लाभकारी
कान के दर्द में पुदीने का इस्तेमाल करने से लाभ मिलता है। ठंड लगने पर या कान में पानी चले जाने पर कान में दर्द होने लगता है, ऐसे में पुदीने का रस कान में डालने से आराम मिलता है 1 से 2 बूंद पुदीने के रस की कान में डालने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।
यूरिन में जलन की समस्या को करे दूर
अगर आपको गर्मीयों में पेशाब करते समय जलन व तकलीफ महसूस होती है, तो आप 4 से 5 पत्तियों को एक गिलास पानी में उबालें और उसमें 1 चम्मच मिश्री डालकर इस काढ़े को ठंड़ा होने पर छान लें, और दिन में थोड़ा-थोड़ा करके इस काढ़े का सेवन करें। इसका नियमित सेवन करने से जलन व पेशाब में राहत मिलेगी।


More Stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR केस में बंगाल हाईकोर्ट को दिशा-निर्देश
धार्मिक भावनाओं के मामले में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
साउथ अफ्रीका से शिकस्त, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति
एयरपोर्ट पर हड़कंप, 155 पैसेंजर्स वाली फ्लाइट को करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में युवक की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड: बेटे पर पिता की हत्या और सबूत मिटाने का आरोप