मानसी शर्मा /- बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का रविवार को अमेरिका में निधन हो गया है। इनके निधन की जानकारी डांसर और एक्टर कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ दिनों से हेलेना की तबीयत काफी खराब थी। लेकिन उन्होंने डॉक्टरों को नहीं दिखाया था। जिसके बाद बीते रविवार 3 नवंबर को उन्होंने अमेरिका में आखिरी सांस ली। आपको बता दें, 80 के दशक में हेलेना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
फेसबुक पर किया आखिरी पोस्ट
आपको बता दें, हेलेना ने रविवार को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि ‘अजीब लग रहा है। बहुत मिले-जुले इमोशंस हैं और पता नहीं क्यों… बहुत कन्फ्यूजिंग महसूस हो रहा है।’
हेलेना का फिल्मी करियर
कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन की फिल्म’मर्द’ (1985) के लिए याद किया जाता है। जिसमें वो ब्रिटिश रानी के रोल में थीं। इसके अलावा उन्होंने’दो गुलाब’ (1983), ‘आओ प्यार करें’ (1983) और’साथ साथ’ (1982) में भी काम किया था।
मिथुन की पहली पत्नी थीं हेलेना
हेलेना और मिथुन को पहली नजर में प्यार हो गया था. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 4 महीने के बाद ये रिश्ता टूट गया था। वहीं, एक पुराने स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हेलेना ने मिथुन के साथ अपनी शादी को एक ‘बुरा सपना’ बताया था।
शादी को बताया बुरा सपना
इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि’मैं बस ये विश करती हूं कि काश ये शादी एक बुरा सपना होती। इसके बाद हेलेना और मिथुन के दोवारा एक होने की अफवाहें उड़ रही थी। जिस पर हेलेना ने कहा था कि ‘मैं कभी उनके पास नहीं जाऊंगी। भले वो सबसे अमीर आदमी हों। मैंने एलीमनी भी नहीं मांगी थी, ये बस एक बुरा सपना था, जो अब खत्म हो चुका है।’


More Stories
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र
Assam: पीएम मोदी ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, शुरू हुई पहली आपात लैंडिंग सुविधा
द्वारका में योजनाबद्ध कैश बैग स्नैचिंग का पर्दाफाश, मामा-भांजे समेत तीन गिरफ्तार
सराय रोहिल्ला में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट का खुलासा
दिल्ली में तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत