
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– भारत में मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी माना जाता है, इसी वजह से महाराष्ट्र की महत्वता काफी हद तक बढ़ जाती है। इस कारण से महाराष्ट्र में होने वाली कोई भी घटना, या कोई भी नई शुरुआत विचार का मुद्दा बन जाती है। ऐसे में हाल ही में जब महाराष्ट्र बजट सत्र के आने की घोषणा हुई है, तभी से उसको लेकर एक अलग राजनीतिक माहौल बनता जा रहा है।
जहां अब इस बजट सत्र से पहले BCCI के अध्यक्ष रह चुके, और NCP के प्रमुख शरद पवार सहित अन्य नेताओं की बैठक चल रही है। सूत्रों के अनुसार यह बैठक शिवसेना नेता और BMC के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर हो रही है, इस बैठक में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हुए कांड पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक की मुख्य वजह बजट सत्र और महाराष्ट्र में आई विकास की नई नीतियों को निर्धारण करना है।
हाल ही, महाराष्ट्र में मुंबई महानगरपालिका BMC का चुनाव जल्द ही अप्रैल के अंत या मई महीने की शुरुआत में होने वाला है। सूत्रों का मानना है कि, इस चुनाव में अपनी बुनियाद मजबूत करने के लिए हर पार्टी, लोगों के हक में और आम आदमी के जेब को देखते हुए बजट पेश करने की कोशिश करेंगी। इस बार हो रहे IPL2022 के मेहमान नवाजी भी महाराष्ट्र ही कर रहा है, यह भी आज की हुई इस बैठक का महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।
More Stories
पुणे की रेव पार्टी में छापा: एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद शामिल, सात गिरफ्तार
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 24 घंटे में मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सिर्फ़ माँ के नाम पर ही एक पेड़ नहीं बल्कि युवाओं के नाम पर भी एक पेड़ लगाएं – नीलम कृष्ण पहलवान
प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना के दायरे में कटौती, अब इन बीमारियों का नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
सपा मंच पर मचा बवाल: कुर्सी को लेकर गुटों में भिड़ंत, हाथापाई तक पहुंचा मामला
मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से हड़कंप, 6 श्रद्धालुओं की मौत; सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान