भारत-रूस संबंध मजबूत, पीएम मोदी ने छात्रों और खिलाड़ियों के आदान-प्रदान की घोषणा की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में साझा प्रेस वार्ता में भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। दोनों नेताओं ने 2030 तक आर्थिक सहयोग बढ़ाने और व्यापार-निवेश को मजबूत करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस और भारत की मित्रता ध्रुव तारे की तरह स्थिर और अटूट रही है। दोनों पक्ष ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और यूक्रेन संकट के संदर्भ में शांति का पक्ष बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि रूस के नागरिकों के लिए 30 दिन का निशुल्क ई-टूरिस्ट वीजा और 30 दिन का समूह यात्रा वीजा लागू किया जाएगा। इसके अलावा, दोनों देशों के छात्रों, स्कॉलर्स और खिलाड़ियों का आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। मोदी ने बताया कि हाल ही में रूस में भारत के दो नए वाणिज्य दूतावास खोले गए हैं, जिससे नागरिकों के बीच संपर्क और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

आर्थिक सहयोग के संदर्भ में दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को संतुलित और टिकाऊ बनाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सहयोग के नए आयाम खुलेंगे, जिससे निर्यात, सह-निर्माण और सह-नवाचार को बल मिलेगा। खाद्य सुरक्षा और किसान कल्याण, यूरिया उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और हाईटेक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भी भारत-रूस साझेदारी को मजबूत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और रूस आतंकवाद के खिलाफ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र, जी-20, ब्रिक्स, एससीओ और अन्य मंचों पर भी सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस स्थिर और रणनीतिक साझेदारी के चलते दोनों देशों की मित्रता आने वाले वर्षों में वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में और भी मजबूत भूमिका निभाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox