भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर तेज़ी, पीएम मोदी और यूरोपीय नेताओं की लंबी बातचीत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर तेज़ी, पीएम मोदी और यूरोपीय नेताओं की लंबी बातचीत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए अहम बातचीत हुई। गुरुवार, 5 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से फोन पर विस्तार से चर्चा की। इस बातचीत के दौरान अमेरिका की टैरिफ नीति और वैश्विक व्यापार व्यवस्था पर भी विचार हुआ। नेताओं ने नियम-आधारित और संतुलित वैश्विक व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया।

किस मुद्दे पर हुई चर्चा?
फोन कॉल मीटिंग में भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द पूरा करने के अलावा इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को अमल में लाने पर बातचीत हुई। साथ ही यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति प्रयासों पर भी जोर दिया गया। इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री स्बीहा से अलग से बात की और कहा कि भारत स्थायी शांति और संवाद के पक्ष में है।

भारत की कोशिश और संकेत
भारत लंबे समय से यूरोप के साथ FTA को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है। इस कॉल में पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत शांति और स्थिरता के लिए निरंतर समर्थन करता है और यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोपीय नेताओं और भारत के बीच इस स्तर की गहन बातचीत अमेरिका और उसकी नीतियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि भारत-यूरोप मिलकर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox