दिल्ली/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज, डा. मुखर्जी नगर, दिल्ली में भारतीय सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस सुंदर कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता ओम सपरा (पूर्व मेट्रोपोलटन मजिस्ट्रेट) ने की, उन्होंने कहा कि वेदों में भी कामना की गई है कि हमारे वीर विजयी हो और शत्रुओं का नाश करने वाले हो । हमारी सेना बहादुर सेना है यह हम सब के लिए गर्व का विषय होना चाहिए।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कुछ लोगो के द्वारा भारतीय सेना पर प्रश्न चिन्ह उठाना दुर्भाग्य पूर्ण व निंदनीय है। आर्य समाज राष्ट्र का सजक प्रहरी है और पूरी तरह से भारतीय सेना के साथ खड़ा है और उसका पुरजोर समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि ष्वीर भोग्या वसुन्धराष् यानी कि वीर लोग ही धरती का सुख भोगा करते हैं। शक्ति रेव जयते सदा से होता आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र सुरक्षित हाथों में है। भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है। प्रत्येक भारत वासी अपनी सेना पर गर्व महसूस करता है। राष्ट्र रक्षा यज्ञ द्वारा राष्ट्र की सुख समृद्धि व भारतीय सेना की विजय की प्रार्थना की गई। आर्य समाज का देश की आजादी में सर्वाधिक योगदान रहा और आज भी राष्ट्र रक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ खड़ा है।
यज्ञ की ब्रह्मा शिक्षिका, वरिष्ठ गायिका, आचार्या प्रतिभा सपरा ने यज्ञ करवाया। आर्य गायिका पिंकी आर्या के देश भक्ति पूर्ण गीत हुए। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उत्तरी दिल्ली वेद प्रचार मंडल के कर्मठ महामंत्री गोपाल आर्य ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री मेजर सुशांत सपरा, विजय कुमार सपरा, आस्था आर्या, अंकुर, अखंड प्रताप सिंह, श्रीमती शशि ने भी भाग लिया।


More Stories
नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम
23 मार्च को जंतर-मंतर पर अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और परिवारों का धरना प्रस्तावित
नजफगढ़ MCD कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत