नजफगढ़ मेट्रो न्यूज /नोएडा /विक्की झा –जब कोई बेटा या बेटी स्वयं अपनी मां का हत्यारा बन जाता है, तो समाज में आए दिन उठ रहे विकृत मानसिकता और देश के विकास पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?? इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। सूत्रों ,के अनुसार यह वारदात उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर -23 की है, जहां एक बेटी ने स्वयं अपनी मां को तवा (Frying Pan) मार कर अपनी ही मां की हत्या कर दी। जब पुलिस को इस वारदात का पता चला और पुलिस पूछताछ करने नाबालिक अपराधी के घर गए, तो पूछताछ ,में पुलिस के सामने जो बात आई उसे सुनकर आप चौक जायेंगे, इस नाबालिक बेटी ने स्वयं अपना गुनाह कबूल करते हुए मां द्वारा बार-बार हर बात पर गाली और ताने दिए जाने की वजह से तंग आकर अपनी मां को जान से मारने की बात कही।
हालांकि अपराधी नाबालिग थी इसीलिए पुलिस द्वारा उसे सुधार गृह(Juvenile Home) भेजा गया। सूत्रों के अनुसार वारदात की खबर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, कुमार रणविजय सिंह ने खुद मीडिया द्वारा हुई बातचीत में इस अपराध का खुलासा किया। बच्चों की भलाई के लिए मां-बाप कभी कबार उन पर चिल्लाते हैं और कभी कबार तो उन्हें डांट डपट कर मारने की भी चेष्टा करते हैं, पर इस अपराध को देखने के बाद शायद कई मां-बाप इसे देख सचेत हो जाएंगे।


More Stories
मित्राऊं CNG पंप हादसा: घायलों का अस्पताल पहुंचकर लिया गया हाल
27 साल पुराने फर्जीवाड़ा मामले में विधायक को सजा, विधायकी पर संकट के आसार
ऑपरेशन कवच 13.0 में बड़ी कार्रवाई: ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: मालदा हिंसा पर प्रशासन और सरकार को फटकार
ऑपरेशन ‘कवच’ के तहत बड़ी सफलता, लुटेरा गिरफ्तार
अल्मोड़ा में बाघ का आतंक, मौत से दहशत का माहौल