बीआरजी ने ऋषिकेश में गंगा को प्रदुषण से बचाने के लिए दौड़ के माध्यम से किया जागरूक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी ने ऋषिकेश में गंगा को प्रदुषण से बचाने के लिए दौड़ के माध्यम से किया जागरूक

-बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको ने प्रदुषण मुक्त गंगा रिले दौड़ में जीते ईनाम

ऋषिकेश/- रविवार को ऋषिकेश में गंगा सस्टेनेबिलिटी रन में बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावकों ने भाग लिया। इस आयोजन में बहादुरगढ के 35 धावकों ने 10 किमी, 21.1 किमी, 35 किमी और 50 किमी की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। दौड़ सुबह 6ः15 बजे एम्स ऋषिकेश के सामने गंगा बैराज से शुरू हुई और परमार्थ निकेतन में अलग-अलग दूरी तय करते हुए समाप्त हुई। इस दौरान बीआरजी के धावकों ने गंगा मैया को प्रदूषण से बचाने हेतू लोगों में जागरुकता भी फैलायी और 50 किमी, 35 किमी, 21 किमी तथा 10 किमी दौड़ मे भाग लिया और गंगा मैया के आशीर्वाद के साथ दौङ मे इनाम भी जीते।
             विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन के संस्थापक डॉ राजेश सर्वज्ञ, एशियन चैंपियन डा सुनिता गोदारा, केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, सांस्कृतिक कार्य व संसदीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, साधवी भगवती जी, आचार्य लोकेश मुनी जी, उत्तराखंड सरकार मे कॅबिनेट मंत्री प्रेम अग्रवाल जी ने फ्लैग आफ कर दौड का शुभारंभ किया।
            दीपक छिल्लर ने पेसर कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाई। 21 किलोमीटर दौड़ में बी आर जी ग्रुप के बादल तेवतिया ने 2 घंटे, परवीन सांगवान ने 2 घंटे 15 मिनट में पूरी की। वहीं 10 किलोमीटर दौड़ को पूरा करने में बिजय सिंह ने 60 मिनट, दीपक छिल्लर को 70 मिनट, हितेश को 80 मिनट का समय लगा। धावकों ने ठीक समय पर दौड़ पूरी कर बाकि धावको की दौड समय पर पूरी करवाई और धावको का उत्साह बढाया।
               वही सतीश देशवाल, धर्मवीर, गुलाब सिह, विनीत, नरेन्द्र सैनी, आशीष, चिरनजीत सैनी, कपिल देशवाल, लक्की, तुषमा, लवलीन, राजपाल, नरेन्द्र, अनिरुद्ध, अशोक, कपिल काकी ने कटऑफ समय से पहले दौड़ पूरी की।
               बहादुरगढ रनर्स ग्रुप से विजया ने 35 कि मी 45$ आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। उसने 35000/- का नकद पुरस्कार जीता और वही शालु ने 21 कि मी मे 35 से 45 आयु वर्ग में तीसरा पुरस्कार जीता। उसने 5000/- का नकद पुरस्कार जीता। गीता ने 10 कि मी मे दूसरा स्थान हासिल कर 6000/- का नकद पुरस्कार जीता।
               धावकों ने गंगा मैया की छत्र छाया में उसके पावन तट पर दौड़ लगाई और गंगा को प्रदूषण से बचाने का प्रण लिया तथा प्रदुषण मुक्त गंगा के लिए लोगों में जागरुकता फैलाई। इस ऐतिहासिक दौड़ के लिए बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको ने देवभूमि में माँ गंगा के पावन तट पर दौड़ने का अनुभव प्राप्त किया। सभी बी आर जी ग्रुप के धावको को अतिथियों ढेर सारी शुभकामनाए दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox