बिहार/प्रियंका सिंह/- विपक्षी दलों, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ने इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। राजद के प्रमुख नेता लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुस्लिम संगठनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।
तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर कहा कि राजद इस बिल के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और उनका मानना है कि यह बिल संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि राजद ने सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर इस बिल पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सदन को स्थगित कर दिया गया। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि “नागपुरिया कानून” को किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा।
मुस्लिम संगठनों ने भी इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया है, और राजद ने उनका समर्थन किया है। इस आंदोलन में लालू यादव और तेजस्वी यादव भी शामिल हुए, और दोनों नेताओं ने मुस्लिम संगठनों के नेताओं के साथ धरने पर बैठकर अपना विरोध जताया


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज