बागी बने एकनाथ शिंदे, शिवसेना पर ठोका दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बागी बने एकनाथ शिंदे, शिवसेना पर ठोका दावा

-विधायकों को जारी व्हिप पर बोले एकनाथ शिंदे, कहा असली शिवसेना तो हमारी, सूरत से पंहुचे गुवहाटी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- पिछले दो दिन से महाराष्ट्र शिवसेना में चल रहा सियासी संकट बुधवार को निर्णायक मोड़ पर आती दिखाई दी। उद्धव ठाकरे से नाराज चल रहे शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधायकों के व्हीप जारी करने पर कहा कि असली शिवसेना तो हमारी है। अब लग रहा है कि बागी नेता एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे से सरकार के साथ-साथ शिवसेना भी ले लेंगे। अभी तक यही लग रहा था कि उद्धव ठाकरे इस समस्या को कोई न कोई हल निकाल लेंगे लेकिन अब उद्धव ने एक तरह से हार मान ली है और हो सकता है वह कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा भी दे दें।
             नये घटनाक्रम में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक जो सूरत के ली मेरिडियन होटल में ठहरे थे, बुधवार को गुजरात से गुवाहाटी (असम) पहुंच चुके हैं। माना जाता है कि असम भाजपा और राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रुकने की व्यवस्था कर रहा है। बीजेपी विधायक उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट भी पहुंचे थे। यह शायद पहली बार है कि किसी पश्चिमी राज्य के विधायकों को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद पूर्वोत्तर राज्य में ले जाया जा रहा है। शिंदे के पार्टी के खिलाफ बगावत करने और कुछ साथी विधायकों के साथ सूरत में डेरा डाले जाने के बाद शिवसेना ने मंगलवार को अपने विधायकों को अवैध शिकार से बचाने के लिए मुंबई के ही होटलों में शिफ्ट कर दिया है।
              शिवसेना की ओर से शाम 5 बजे बुलाई गई मीटिंग पर एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मीटिंग के लिए व्हिप नहीं जारी किया जा सकता, यह अवैध है क्योंकि ज्यादातर विधायक तो हमारे साथ हैं और यही असली शिवसेना है। हालांकि इस मीटिंग के लिए पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया है और शामिल न होने वाले विधायकों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा।
             सरकार पर संकट के बीच महाराष्ट्र में कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो चुकी है। मीटिंग में सीएम के इस्तीफे या विधानसभा भंग करने का कोई प्रस्ताव नहीं आया। इसके साथ-साथ मीटिंग के अंत में उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि हम देखते हैं कि आगे क्या होगा। इसमें उद्धव ठाकरे सरकार के 8 मंत्री नहीं हुए पहुंचे हैं। उधर शिवसेना ने अपने विधायकों के लिए व्हिप भी जारी कर दिया है। शिवसेना की ओर से आज शाम को 5 बजे पार्टी के सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई गई है। इस बीच गुवाहाटी में बागी विधायकों की भी मीटिंग होने वाली है। इन बैठकों के बाद कुछ अहम फैसला हो सकता है।
               महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास वर्षा में आज शाम पांच बजे शिव सेना के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलायी गयी है।

इस बीच कांग्रेस खेमें में भी हलचल तेज हो गयी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पार्टी विधायक दल के नेता बालासाहब थोराट से मिलने के लिए मुंबई आ गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। श्री कमलनाथ श्री उद्धव ठाकरे से 12 बजे मुलाकात करेंगे। श्री कमलनाथ को मुंबई का पार्टी पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया है।
             एकनाथ शिंदे निकले खिलाड़ी और फंस गई अघाड़ी की गाड़ी? महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी संकट को देखते हुए यही कहा जा सकता है। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के पास करीब 40 विधायक हैं और शिवसेना उन्हें मना पाने में फेल हो गई है। ऐसे में पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं बचा है और आज उद्धव ठाकरे सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने दोपहर एक बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है और उसके बाद इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल एकनाथ शिंदे के पास 40 से ज्यादा विधायक होने की खबर है और वह अब भाजपा के साथ जा सकते हैं। उन पर दो तिहाई से ज्यादा विधायक हैं, ऐसे में दल-बदल कानून भी लागू नहीं होगा। यही वजह है कि शिवसेना अब सरकार बचने की उम्मीद छोड़ती दिख रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox