बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बी आर जी पॉइंट सेक्टर 9 में कराया “आई पी ए नीराथोन का ट्रेनिंग रन” का आयोजन, जल संकट से बचने के लिए समाज को किया जागरूक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बी आर जी पॉइंट सेक्टर 9 में कराया “आई पी ए नीराथोन का ट्रेनिंग रन” का आयोजन, जल संकट से बचने के लिए समाज को किया जागरूक

बहादुरगढ़/दिल्ली/अनीशा चौहान/-  तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण से जल निकाय प्रदूषित हो गए हैं। जलवायु परिवर्तन से बारिश का पैटर्न अनियमित हो गया है, जिससे नदियों और जलभृतों का पुनर्भरण प्रभावित हो रहा है। जल संकट के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जैसे कि खाद्य असुरक्षा, जल संघर्ष, प्रवासन, आर्थिक अस्थिरता, जैव विविधता की हानि, और कानून-व्यवस्था बिगड़ना। इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बी आर जी) ने बहादुरगढ़ में जल जागरूकता महोत्सव का आयोजन किया।

दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह 6 बजे बी आर जी पॉइंट, सेक्टर 9, बहादुरगढ़ में सैकड़ों लोग जल जागरूकता के लिए प्रोमो रन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

“आई पी ए नीराथोन का ट्रेनिंग रन” 3 और 5 किलोमीटर की श्रेणियों में आयोजित किया गया। इसमें सीनियर नागरिकों के लिए पारिवारिक मनोरंजन के उद्देश्य से वॉकेथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के लोग 2 किलोमीटर की वाक में हिस्सा लेते हुए नजर आए।

उल्लेखनीय है कि “आई पी ए नीराथोन” के तहत 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन आगामी 15 दिसंबर को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से इस विराट आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

आज के ट्रेनिंग रन कोच रविंद्र और जितेंद्र आर्य द्वारा “बी आर जी पॉइंट” पर आयोजित किया गया। इस दौरान स्वस्थ तन-मन के लिए ज़ुंबा सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धुनों पर लोग थिरकते नजर आए।

इस ट्रेनिंग रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की नारी शक्ति से अन्नु राठी, बिमला सतीश, गीता रानी, सुरेखा, मुन्ना देवी, सीखा, शफाली, उर्मिला, मिनाक्षी दुबे, सविता महेश्वरी, विमलेश और पुरुषों में अजय, आयुष, नमन, हरिश, तनुज, रामेहर, यश, जगदीश राठी, प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, मिलन आर्य, वेदांत आर्य, बह्म प्रकाश मान, अमन, ताराचंद, अनिल, विनोद, जयंत दराल, हिंमासु, आशीष, आकाश, रोहन, प्रदीप, अजय, अकशत, प्रदीप, नीरज, संदीप, विकास, काले, तनु, पुष्कर, अनुराग, नवीन, नीरज, एन केनारा, कृष्ण, मनीष, सन्नी, यश, दिनेश, पवन, अनुप, विनोद राठी, रामबीर, विजय वरुण, सुरेंद्र, सुबोध, धर्मवीर, सुनील बेनीवाल, गौरव, जयदेव राठी, रेयांश, दिंपासु, सागर औहलान, तनुज, अमित, रवी, सुनील, अन्नत, बलवान, संजय, जगजीत राठी, सज्जन, रमेश, बी आर टाक, परवीन, सुर्या, रिश्वत, परियाशु, पवन, विकास छिल्लर, आशीष, रमेश शर्मा, और नवीन शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की शपथ ली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox