बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की अनोखी पहल: ‘फिटनेस की पाठशाला’ से मिलेगा वैज्ञानिक ट्रेनिंग का ज्ञान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   बहादुरगढ़ में फिटनेस और रनिंग कल्चर को नई दिशा देने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने सेक्टर-9 स्थित अपने बीआरजी प्वाइंट पर ‘फिटनेस की पाठशाला’ नामक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मकसद केवल दौड़ तक सीमित रहना नहीं, बल्कि रनर्स को सही तकनीक, वैज्ञानिक ट्रेनिंग, चोट से बचाव और बेहतर रिकवरी के बारे में शिक्षित करना है। इस कार्यक्रम के तहत हर सप्ताह फिटनेस और स्पोर्ट्स साइंस से जुड़े अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी, ताकि सदस्य अपनी परफॉर्मेंस को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से बेहतर बना सकें।

अभियान के पहले सत्र में लॉन्ग रन के दौरान प्रतिभागियों को कंप्रेशन सॉक्स और कंप्रेशन वियर के महत्व, उनके उपयोग और सही चयन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस खास मौके पर मुंबई से आए विशेषज्ञ अरमान और शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह कंप्रेशन गियर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने, मांसपेशियों की थकान कम करने और रिकवरी को तेज करने में मददगार साबित होता है। करीब 550 से अधिक सदस्यों वाली इस सक्रिय रनिंग कम्युनिटी ने सेशन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में SORGEN ब्रांड की टीम भी शामिल हुई, जिसमें अत्ताउर रहमान और सूर्य प्रकाश मौजूद रहे। सेशन की शुरुआत एक गाइडेड कूल-डाउन एक्सरसाइज से की गई, जिसमें डायनेमिक मूवमेंट्स और स्ट्रेचिंग के जरिए शरीर को रिलैक्स करने और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके बाद रनर्स को समझाया गया कि ट्रेनिंग के साथ-साथ रिकवरी भी उतनी ही जरूरी है और कंप्रेशन वियर का सही इस्तेमाल रोजमर्रा की गतिविधियों में भी फायदेमंद हो सकता है।

बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि ‘फिटनेस की पाठशाला’ का उद्देश्य रनर्स को स्मार्ट ट्रेनिंग और इंजरी प्रिवेंशन के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे लंबे समय तक फिट और एक्टिव रह सकें। उन्होंने कहा कि आगामी न्यू दिल्ली मैराथन को ध्यान में रखते हुए ऐसे सेशन बेहद उपयोगी साबित होंगे। खास बात यह है कि इस बार ग्रुप के लगभग 130 नए धावक पहली बार फुल मैराथन में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जिनकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए इस तरह के मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ और नए रनर्स ने भाग लेकर इस ज्ञानवर्धक पहल का लाभ उठाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox