नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बुडापेस्ट/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय रेसलर प्रिया मलिक ने बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत को बड़ी जीत दिलवाई है। हंगरी के बुडापेस्ट में हो रही इस चैंपियनशिप में प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीता है।
रविवार को प्रिया मलिक ने 73 किलोग्राम केटेगरी में बेलारूस की रेसलर केन्सिया पटापोविच को 5-0 से मात दी। प्रिया मलिक की यह जीत देशभर का गौरव बढ़ाने वाली हैं। देशभर के लोग सोशल मीडिया पर प्रिया मलिक की सराहना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है। कई फिल्मी सितारों जैसे करीना कपूर खान से लेकर सारा अली खान, अभिषेक बच्चन और अन्य ने प्रिया मलिक को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है।


More Stories
नजफगढ़ मेट्रो: 1 मार्च से 16 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद