प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से दिल्ली के 72 लाख राशन कार्ड धारक होंगे लाभान्वितः डॉ0 जौली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से दिल्ली के 72 लाख राशन कार्ड धारक होंगे लाभान्वितः डॉ0 जौली

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- दिल्ली भाजपा नेता डॉ. विजय जौली ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के दिल्ली में लागू होने से 72 लाख राशन कार्ड धारक लाभान्वित होंगे। डॉ. जौली ने दावा किया कि दिल्ली सरकार को अन्ततः भाजपा के दबाव में झूकना पड़ा। तथा अब केंद्र सरकार की ‘‘वन नेशन -वन राशन कार्ड’’ योजना दिल्ली में लागू होगी।
                            भाजपा नेता डॉ. जौली ने कहा कि इसके तहत अब राशन की दुकानों पर बायोमेट्रिक पंजीकरण व इ-पोस के माध्यम से गरीबों, कमजोर वर्गों व अन्य राज्यों में पंजीकृत मजदूरों को दिल्ली में निःशुल्क राशन नवम्बर 2021 तक मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्ड धारकों को प्रति माह 4 किलो गेहूं तथा 1 किलो चावल मुफ्त मिलेगा। केंद्र सरकार की एक अन्य ‘‘अन्तोदया अन्न योजना’’ के अंतर्गत कम दरों पर 25 किलो गेहूं, 10 किलो चावल व 1 किलो चीनी मिल रही है। डॉ0 जौली ने दिल्ली के गरीबों को मुफ्त राशन वितरित करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी को बधाई भी दी। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox