प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर द्वारका पुलिस सख्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर द्वारका पुलिस सख्त

-मांझा बेच रहे 4 लोग गिरफ्तार, कुल 41 रोल अवैध मांझा बरामद

नई दिल्ली/द्वारका/- दिल्ली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। सभी जिलों में पुलिस चाइनीज मांझा बेचने व खरीदने वालों के खिलाफ काफी सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में द्वारका जिला की पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्यवाही द्वारका नार्थ व डाबड़ी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 41 मांझे के रोल बरामद किये है। वहीं बता दे कि पूरी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका जिला में पुलिस आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों से चाइनीज मांझा न बेचने और न खरीदने की अपील कर रही है। हालांकि तीज व रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली में पतंगबाजी पूरे शबाब पर होती है जिसे देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई है। डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि 29 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ जगहों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त हो रही है। जिसे देखते हुए द्वारका नॉर्थ व डाबड़ी थाने के एएसआई कुलबीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मंजीत सिंह, अनिल, राजू राम, सत्य प्रकाश, हरि प्रकाश, कॉन्स्टेबल मंजीत और करण की टीम इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पतंग और मांझा बेचने वालों की जांच में जुटे हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीमों को अवैध मांझा बेच रहे 4 लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फहीम व नीरज को ककरौला से तथा राजू को डाबड़ी से व महबूब को महावीर एंक्लेव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि कई दूकानों पर मांझा बिक रहा है। जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए पुलिस टीमों ने चार दुकानों पर छापेमारी कर दुकानदारों को हिरासत में लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस कुल ने 41 रोल अवैध मांझा भी बरामद किया। जिसे जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और आईपीसी की धारा 188 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox