नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-पेगासस जासूसी कांड को लेकर पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है जिसके चलते आज संसद की कार्यवाही भी 22 जुलाई तक स्थगित करनी पड़ गई है। वही अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओवैसी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार को तुरंत बताना चाहिए कि इस जासूसी कांड पर उसने क्या कार्रवाई की है। साथ ही सरकार ये भी बताए की जासूसी कराने के लिए उसने जासूसी का सॉफ्टवेयर खरीदा था या नहीं।
ओवैसी ने कहा, ’’अगर सरकार को जासूसी करानी ही थी तो वह चीन सीमा पर जाकर उसकी जासूसी कराती.’’ उन्होंने कहा, ’’मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार इतनी असुरक्षित क्यों है. सरकार ने गैरकानूनी रूप से जासूसी कराई है. इसलिए उसे ये बताना होगा कि उसने जासूसी के लिए सॉफ्टवेयर खरीदा है या नहीं और अगर खरीदा है तो उसका इस्तेमाल किया है नहीं.’’
वहीं, पेगासस प्रोजेक्ट मीडिया रिपोर्ट पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है, ‘’इसमें सरकार की कोई भागीदारी नहीं है, लेकिन अगर विपक्ष सही प्रक्रिया से मुद्दा उठाना चाहता है तो उन्हें मुद्दा उठाने दो. आईटी मंत्री वैष्णव ने इस पर पहले ही बयान दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’ पीएम मोदी ने विपक्ष की धारणा पर चिंता व्यक्त की, लोगों का मुद्दा उठाने की बजाए कांग्रेस सोच रही है कि सत्ता और पीएम उनका अधिकार है. हम दो साल से महामारी झेल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस बहुत गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है.’’


More Stories
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक