पुलिस परिवार व वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण के लिए फ्री सेवा देगी फोर्ड मोबिलिटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस परिवार व वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण के लिए फ्री सेवा देगी फोर्ड मोबिलिटी

-कोर्ड मोबिलिटी ने बढ़ाये मदद के हाथ, डीसीपी ने कहा अच्छा अभियान, हरी झंडी दिखा किया वाहन को रवाना
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला में पुलिस परिवारों व वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केंद्रों तक ले जाने की
फ्री सेवा देने का अभियान आज से फोर्ड मोबिलिटी ने शुरू कर दिया है। इस मौके पर डीसीपी द्वारका ने अच्छा अभियान बताते हुए हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
                          डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में द्वारका जिले में अपना सहयोग देने के लिए फोर्ड मोबिलिटी ने एक योजना रखी थी जिसके तहत फ्रंटलाइन वर्करों, पुलिस परिवार व वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केंद्रों तक फ्री लाने ले जाने की सुविधा दी गई थी। जिसके तहत आज उन्होने फोर्ड मोबिलिटी की इस सेवा को जिले में कार्य करने की इजाजत दे दी है। उन्होने बताया कि उक्त सेवा के दौरान डीडीएमए की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। इसके लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो उक्त मोबिलिटी वाहनों की लोकशन, उनके कार्य करने की शैली व कोरोना नियमों के पालन पर नजर रखेगा। उन्होने कहा सभी थानों के बीट अधिकारी इन वाहनों की सेवा सुनिश्चित कर सकेंगे तथा अपने-अपने क्षे, में जरूरतमंदों के टीकाकरण के लिए गाड़ियों की मांग कर सकेंगे। जिसके बाद ये गाड़ियां जायेगी और वरिष्ठों का टीकाकरण कराकर वापिस उनके घर पर छोड़ेगी। उन्होने फोर्ड मोबिलिटी के वाहनों को कार्य करने के लिए आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही डीसीपी ने इस अच्छे अभियान के फोर्ड मोबिलिटी का आभार भी जताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox