नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत-पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने थे और एक बार फिर भारत ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोली और उनको शर्मसार किया। राइवलरी की बात तब होती है जब दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला हो। लेकिन पाकिस्तान तो अब भारत को टक्कर ही नहीं दे पाता है और 2022 से पाकिस्तान भारत को एक भी मैच नहीं हरा पाया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत ने 61 रन से हराया था। इस हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गज ही अपनी टीम के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। जमकर आलोचना कर रहे हैं। अब पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए बड़ा बयान दिया है।
मोहम्मद यूसुफ ने अपने बयान में क्या कहा?
मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से पॉलिटिकल प्रभाव या व्यक्तिगत एजेंडा नहीं हटाएंगे, हम वहां तक नहीं पहुंच पाएंगे जहां हमारी टीम पहले थे। यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे काला दौर है। मेरा दिल इसके लिए रोता है। आयोग्य व्यक्तियों को ऑफिस और टीम से निकाला जाना चाहिए।’
मोहम्मद यूसुफ ने अपने इस ट्वीट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का नाम तो नहीं लिया है। लेकिन, ऑफिस और टीम से आयोग्य व्यक्तियों को निकाले जाने वाली बात का इशारा मोहसिन नकवी की ओर ही जा रहा है। हाल ही में एबीपी से बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने भी बिना नाम लिए मोहसिन को आयोग्य व्यक्ति कहा था। हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई दी थी।
मोहम्मद यूसुफ का इंटरनेशनल करियर
मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए अपने करियर में 90 टेस्ट, 288 वनडे और 3 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 7530, वनडे में 9720 और टी20 में 50 रन हैं। यूसुफ ने टेस्ट में 24 शतक और 33 अर्धशतक, वनडे में 15 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 में मोहम्मद यूसुफ के नाम कोई सेंचुरी या फिफ्टी नहीं है।


More Stories
नजफगढ़ MLA नीलम कृष्ण पहलवान ने हीरा पार्क कॉलोनी में नई सीवर लाइन का किया शुभारंभ
IBC में बड़े बदलाव की तैयारी: 14 दिन में होगा फैसला
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: घरेलू विवाद ने ली महिला की जान
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश