-कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह बेटी चित्रा के साथ हुए आप में शामिल, केजरीवाल रहे मौजूद
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव- पंजाब में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में अपना मिशन छेड़ दिया है। गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल के साथ ही आप ने हरियाणा फतेह के लिए भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसे देखते हुए हरियाणा के कई बड़े नेता आप का दामन थाम रहे हैं। इसी के तहत गुरूवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के बाद अब हरियाणा के बड़े नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन्होने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में मुख्यमंत्री व संयोजक केजरीवाल की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। निर्मल सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। अब वह आप के साथ जुड़कर अपनी राजनीति को आगे ले जाना चाहते हैं।
निर्मल सिंह के पार्टी में शामिल होने पर आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने ट्वीट कर बताया, ’आज हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह एवं उनकी बेटी चित्रा सिंह ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैं निर्मल सिंह का ’आप’ पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।’


More Stories
सुप्रीम कोर्ट की नाराज़गी के बाद NCERT झुका, 8वीं की किताब नए सिरे से तैयार होगी
IND vs ZIM: प्लेइंग इलेवन में सरप्राइज पैकेज, अक्षर-सैमसन की वापसी से बदलेगी तस्वीर
श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का आगाज़
चलती ट्रक से 200 किलो इलायची चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब
सरकारी कर्मचारी से लूटी गई सोने की चेन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर झपटमार गिरफ्तार