नॉर्थ एमसीडी में भी इवनिंग शिफ्ट वाले स्कूलों को किया जायेगा मर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नॉर्थ एमसीडी में भी इवनिंग शिफ्ट वाले स्कूलों को किया जायेगा मर्ज

-बच्चो की कमी व व्यवसायिक इलाकों वाले स्कूल किये जायेंगे बंद, हाईकोर्ट के आदेश पर लिया गया निर्णय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- साउथ एमसीडी की तर्ज पर अब नॉर्थ एमसीडी ने भी इवनिंग शिफ्ट वाले स्कूलों का विलय करने का प्लान तैयार किया है। पहले चरण में सिटी-सदर पहाड़गंज जोन के 16 स्कूलों को दूसरे स्कूलों में विलय किया जा रहा है। बताया जाता है कि दूसरे चरण में 19 अन्य स्कूलों की लिस्ट तैयार की जाएगी। अफसरों का तर्क है कि छोटे बच्चों को पढ़ाई के बेहतर अवसर के लिए सिर्फ एक ही शिफ्ट में पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है, जिसके चलते इवनिंग शिफ्ट वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। वहीं हाईकोर्ट ने भी छोटे बच्चों की इवनिंग शिफ्ट की पढ़ाई को लेकर ऐतराज जताया है।
                नॉर्थ एमसीडी के एजुकेशन विभाग के अफसरों के अनुसार दिल्ली में एमसीडी के स्कूल किसी भी अन्य विभाग के स्कूल या प्राइवेट स्कूलों से पुराने हैं। कई स्कूल तो 40-50 साल पुराने हैं। जब ये स्कूल बनाए गए थे, तब वह इलाका आवासीय था। उसके आसपास काफी कम व्यावसायिक गतिविधियां थीं। लेकिन, अब कुछ ऐसे इलाके हैं, जो रेजिडेंशियल से पूरी तरह व्यवसायिक हो चुके हैं। इनमें चांदनी चौक, पहाड़गंज और दूसरे ऐसे कई इलाके हैं जो पूरी तरह से व्यावसायिक हो चुके हैं। रेजिडेंशियल एरिया की आबादी यहां से शिफ्ट हो चुकी है। ऐसे में उन स्कूलों में बच्चों की संख्या भी कम हो गई है। ऐसे में बच्चों की संख्या कम होने के चलते उन व्यावसायिक इलाकों के स्कूलों को आसपास के रेजिडेंशियल इलाकों में बने एमसीडी स्कूलों में विलय किया जा रहा है। दूसरा, हाई कोर्ट का आदेश है कि छोटे बच्चों के स्कूल सिर्फ मॉर्निंग शिफ्ट में ही होने चाहिए। कोर्ट के इन आदेशों पर ही जहां भी संभव है उन इलाकों में इवनिंग शिफ्ट के स्कूलों को मर्ज कर बच्चों को मॉर्निंग शिफ्ट वाले स्कूलों में भेजा रहा है। इसके अलावा एमसीडी ने कई स्कूलों में नए कमरे भी बनाए हैं।
                पहले चरण में सिटी-सदर पहाड़गंज के 16 स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। इसमें नबी करीम-2, हनुमान मंदिर, ईदगाह रोड ओल्ड-2, ईदगाह रोड न्यू, हवेली आजम खान, राम नगर ओल्ड-2 सहित कई स्कूलों की लिस्ट बनाई गई है। बताया जाता है कि दूसरे चरण में 19 अन्य स्कूलों की लिस्ट तैयार की जाएगी। अफसरों का तर्क है कि छोटे बच्चों को पढ़ाई के बेहतर अवसर के लिए सिर्फ एक ही शिफ्ट में पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है, जिसके चलते इवनिंग शिफ्ट वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox