निर्भया केस: दोषी पवन ने लगाया दो पुलिस वालों पर पीटने का आरोप, पहुंचा कोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निर्भया केस: दोषी पवन ने लगाया दो पुलिस वालों पर पीटने का आरोप, पहुंचा कोर्ट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/- निर्भया के दोषी सारे कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। बुधवार दोपहर दोषी पवन गुप्ता एक बार फिर अदालत पहुंचा। इस बार पवन ने मंडोली जेल के पुलिसकर्मियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पवन का कहना है कि मंडोली जेल के दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। कोर्ट ने इस मामले में जेल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को यानी कल होगी।

इससे पहले दोषी विनय शर्मा ने सोमवार को दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल से उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की गुहार लगाई थी। विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने धारा 432 और 433 के तहत एलजी के पास याचिका दाखिल कर अपने मुवक्किल के लिए राहत की मांग की थी। याचिका में विनय ने कहा था कि उसे फांसी की सजा नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह दुर्लभतम में से दुर्लभ मामलों के लिए तय है, जिनमें उम्रकैद के विकल्प की निर्विवाद रूप से मनाही है। विनय ने कहा कि बर्ताव में बदलाव, उसकी कम उम्र और परिवार की कमजोर सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे राहत दी जानी चाहिए। मालूम हो कि बीते पांच मार्च को इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी राणा ने अभियोजन पक्ष की ओर से नया डेथ वारंट जारी किया गया था।  इस वारंट के अनुसार 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे दोषियों को फांसी दी जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox